रायपुर में संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े की बेटी के साथ विधानसभा रोड पर दिनदहाड़े लूट हो गई। दिव्यांशा जांगडे नरदहा स्थित काइट कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है, जो दोपहर करीब सवा बजे एक्टिवा से सड्डू स्थित अपने घर जा रही थी।
ये भी पढ़ें- हेमचन्द यादव के निधन पर राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक
ये भी पढ़ें- हेमचन्द यादव के निधन पर राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक
वो ज्ञानगंगा स्कूल के पास पहुंची थी, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने उसका मोबाइल छीन लिया। दिव्यांशा ने कुछ दूरी तक लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए एजी ऑफिस की ओर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वेब डेस्क, IBC24