शराब कलेक्शन एजेंट से 31 लाख लूटने वाले 6 आरोपी धरे गए, 25 लाख, कार और पिस्टल जब्त
शराब कलेक्शन एजेंट से 31 लाख लूटने वाले 6 आरोपी धरे गए, 25 लाख, कार और पिस्टल जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजझानी रायपुर में 14 जुलाई शराब दुकान के कलेक्शन एजेंट से 31 लाख रुपए लूट के मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 25 लाख रुपए नगद, एक कार और एक एयर पिस्टल भी बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों से रुपयों के कलेक्शन के लिए ठेका दिया है। एजेंसी के कलेक्शन एजेंट प्रशांत शर्मा ने शनिवार रात मोवा, टिकरापारा और पुरानी बस्ती स्थित शराब दुकान से करीब 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इन रुपयों को जमा करने के लिए एक बैग में लेकर वह रात करीब 12.30 बजे डगनिया स्थित ऑफिस जा रहा था, तभी वो अनुपम गार्डन के पास कार सवार 3 युवकों ने उसकी बाइक को रोका और उससे लूटपाट की।
यह भी पढ़ें : शंकराचार्य स्वरूपानंद का बड़ा हमला, कहा- पीएम मोदी मुस्लिम महिलाओं से रखते हैं सहानुभूति
, तीनों युवक मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे और उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और रुपयों से भरा बैग छीनकर उसे चलती कार से नीचे फेंक भाग निकले।
सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शहर में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से तीन छत्तीसगढ़ के और तीन दूसरे राज्य के हैं। इनमें से कुछ शराब कारोबार से जुड़े हैं। आरोपियों ने एक हफ्ते पहले इलाके में प्रशांत के आने-जाने को लेकर रेकी की। फिर योजना के तहत घटना को अंजाम दिया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


