टाउन एंड कंट्री, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, होटल वुड कैसल का हाॅल सील
टाउन एंड कंट्री, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, होटल वुड कैसल का हाॅल सील
छतीसगढ़ सरकार द्वारा आज होटल के खिलाफ बड़ी करवाई की गयी है जिसके तहत जीई रोड पर स्थित होटल वूड कैसल का बैंक्विट हाल सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पार्किंग स्पेस की समस्या को लेकर उसे कई बार चेतावनी दी जा चुकि थी। पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण हर वक्त ट्रेफिक जाम की समस्या आ जाती थी.जिसे ध्यान में रख कर आज दोपहर पुलिस, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर निगम की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया है।

जबकि इस बारे में रायपुर एडिशनल एसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि होटल में पार्किंग की कमी के साथ साथ होटल का लायसेंस रेगुलराइजेइशन भी नहीं हुआ था इसलिए ये बड़ी करवाई की गयी है। करवाई के लिए आये अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने और भी होटलों को चिन्हित किया है जो पर्याप्त पार्किंग न होने पर भी शादी समारोह के लिए बुक होते हैं.
ये भी पढ़े – दोनो राष्ट्रीय पार्टी सतनामी समाज को ठगने के प्रयास में एक साथ-अजीत जोगी
आज सरकार की इस कार्रवाई से रायपुर स्थित बहुत से होटलों के मालिकों के अंदर भी हलचल मच गयी है कि कहीं अगला नंबर मेरा तो नहीं। गौर करने वाली बात ये है कि राजधानी में ज्यादातर होटल नियमों को ताक पर रखकर शादी समरोह की बुकिंग करते हैं।
वेब टीम IBC24

Facebook


