IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: दतिया उपचुनाव में भाजपा को हुआ ये बड़ा फायदा! IBC24 के मंच से किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस को लेकर कही ये बात
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: IBC24 के ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live/Image Credit: IBC24.in
- भोपाल में आयोजित हुआ IBC24 का ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम।
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कई सवालों का जवाब दिया है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: भोपाल: मध्यप्रदेश की मेधावी बेटियों को सम्मानित करने के लिए IBC24 का प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की टॉपर बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। IBC24 एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कई मुद्दों पर सवाल किए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इन सवालों का जवाब दिया और कार्यक्रम में मौजूद छात्रों से चर्चा भी की।
दतिया उपचुनाव के नतीजों पर सीएम डॉ. यादव का बयान
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: IBC24 एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली हार से जुड़ा सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम दतिया का उपचुनाव नहीं हारे हैं। सीएम ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी और इस बार कांग्रेस ने 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। ऐसे में हमारी पार्टी भाजपा को इस उपचुनाव में 1700 वोटों का फायदा हुआ है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: युवाओं के विकास से लेकर खेल की अधोसरंचना तक.. IBC24 के मंच से मंत्री विश्वास सारंग ने दी अहम जानकारी, पिता को याद कर हुए भावुक
- CM Vishnu Deo Sai Latest News: इंडोर स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, सीएम साय ने इतने करोड़ देने का किया ऐलान, दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
- Bankipur, Manjalpur, Datia Bypoll Election : गुजरात में कमल का शोर.. बिहार में प्रशांत तो MP में पंजा का जोर! उपचुनाव के नतीजों से सियासी पंडित भी रह गए हैरान

Facebook


