रमन का बयान- संविलियन के फैसले पर कांग्रेस खुश न हो, सोच-समझ कर लिया है फैसला

रमन का बयान- संविलियन के फैसले पर कांग्रेस खुश न हो, सोच-समझ कर लिया है फैसला

रमन का बयान- संविलियन के फैसले पर कांग्रेस खुश न हो, सोच-समझ कर लिया है फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 12, 2018 8:19 am IST

जशपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि शिक्षाकर्मियों के संविलियन का फैसला रातोंरात नहीं बल्कि सोच समझ कर लिया गया है। मुख्य सचिव और वित्त सचिव की रिपोर्ट देखने के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले पर कांग्रेस को खुश होने की जरुरत नहीं है।

यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजेपेयी के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी देते हुए उनके साथ अपने संस्मरण भी सुनाए। वहीं उन्होंने जशपुर से सीआरपीएफ हटाने का इरादा बदल जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण अभी दबदबा बनाये रखना जरूरी है

यह भी पढ़ें : नक्सल आईटी सेल का काम देखता था उनका यह प्रवक्ता, 15 देश घूम चुका, गिरफ्तार

इसी तरह सीमेंट तस्करी से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि सीमाई इलाकों में ऐसी घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस इस मामले में और सख्ती करेगी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में