रमन ने पूछा अस्पताल में भर्ती जोगी का हाल
रमन ने पूछा अस्पताल में भर्ती जोगी का हाल
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री और जकांछ के संस्थापक अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने जोगी की पत्नी और कांग्रेस विधायक रेणु जोगी से फोन पर बात कर जोगी का हाल पूछा।

बता दें कि जोगी इन दिनों निमोनिया से पीड़ित हैं और उनका इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दो दिनों बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


