राजनांदगांव। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राष्ट्रीय एकता के लिए राजनादंगांव के लोगों के साथ #RunForUnity में भाग लिया. सीएम ने लोगों के साथ जमकर दौड़ लगाए.
देश के प्रथम गृहमंत्री और लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राजनांदगांव में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम रमन सिंह , सांसद अभिषेक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.
एकता की दौड़ में एकता और अखण्डता का परिचय देने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम लोग शामिल हुए. मुख्यमंत्री रमन सिंह खुद भी इस रेस में शामिल हुए.
आज राजनांदगाँव की जनता के साथ #RunForUnity का हिस्सा बनकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/B94xV9q50k
— Dr Raman Singh (@drramansingh) October 31, 2017
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एकता की दौड़ में पूरा शहर शामिल हुआ है.सभी लोगों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया है आज ऐसे लौह पुरूष का जन्म दिन है जिन्होंने देश की एकता को बनाये रखा.
एकता दौड़ में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पोहा जलेबी खाने शहर के बीच मानव मंदिर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां पोहा जलेबी का आनंद लिया.मुख्यमंत्री के साथ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे.
वेब डेस्क, IBC24