Ayatollah Ali Khamenei funeral Invitation || Image- Reuters file
नई दिल्ली: ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईरान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को निमंत्रण भेजा है। (Ayatollah Ali Khamenei funeral Invitation) हालांकि, नकवी ने अभी यह साफ़ नहीं किया है कि वह समारोह में शामिल होने के लिए ईरान जाएंगे या नहीं। नकवी ने निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है, लेकिन यह नहीं बताया कि यदि वे जाते हैं तो निजी तौर जायेंगे या भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ईरान में आयोजित होने वाले इन राजकीय समारोहों में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन आधिकारिक प्रतिनिधित्व करेंगे। अता हसनैन फिलहाल बिहार के राज्यपाल है। राज्यपाल सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि पीएमओ के उप सचिव डॉ. विपिन कुमार के हस्ताक्षर से बिहार लोक भवन पत्र भेजा गया है।
ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रमुख मोहसेन कुम्मी ने निमंत्रण पत्र में कहा कि 28 फरवरी 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत हुई और उनके सम्मान में तेहरान में राजकीय अंतिम संस्कार आयोजित किया जाएगा। (Ayatollah Ali Khamenei funeral Invitation) पत्र में भारत और ईरान के संबंधों का जिक्र करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी को विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
भारत के प्रधानमंत्री और दिग्गजों से अलग कांग्रेस को भी न्योता, खड़गे और सलमान खुर्शीद को बुलावा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के फ्यूनरल के लिए कांग्रेस को भी न्योता मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इसका आमंत्रण मिला है। पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ईरान के लिए रवाना भी हो गए है। उन्होंने कहा है कि, वह कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर इस आयोजन में शामिल हो रहे है।
Iran invites Congress’ Mallikarjun Kharge, Salman Khurshid, Pawan Khera for burial ceremonies of late leader Ayatollah Ali Khamenei:Sources pic.twitter.com/1KNz16oqG0
— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2026
“I will represent Congress party at Ayatollah Khamenei’s burial ceremony in Iran.
I will be going today at 4 pm via a special flight; not clear about who all might be going (from India).”
– Former Union Minister Salman Khurshid pic.twitter.com/KyrEpdaBlH
— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 2, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ईरान से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई को तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मुसल्ला परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन समिट कॉन्फ्रेंस हॉल में स्मृति सभा का आयोजन होगा जबकि 6 जुलाई को तेहरान में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। (Ayatollah Ali Khamenei funeral Invitation) गौरतलब है कि करीब तीन दशक तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हवाई हमलों के पहले दिन मौत हो गई थी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था।
बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया
‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव
शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष
गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई
दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना