जोगी को देखने पहुंचे रमन, छजकां सुप्रीमो ने कहा- जहां विकास यात्रा, वहां होगी मेरी जवाबी यात्रा

जोगी को देखने पहुंचे रमन, छजकां सुप्रीमो ने कहा- जहां विकास यात्रा, वहां होगी मेरी जवाबी यात्रा

जोगी को देखने पहुंचे रमन, छजकां सुप्रीमो ने कहा- जहां विकास यात्रा, वहां होगी मेरी जवाबी यात्रा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: May 27, 2018 6:48 am IST

रायपुर। जनता कांग्रेस (जे)के सुप्रीमो अजीत जोगी की हालत में सुधार हो रहा है। शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह उनका हाल-चाल जानने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। 

इस दौरान उन्होंने अजीत जोगी का इलाज कर रहे डॉक्टर की टीम से भी मुलाकात कर जोगी के स्वास्थ्य में किस तरह सुधार आए इस पर भी चर्चा की।

बताया जाता है, मुलाकात के दौरान अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस साल के विधानसभा चुनाव में मुकाबला मेरे और आपके बीच है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस जगह से आपकी विकास यात्रा गुजरी रही है। वहीं से मेरी जवाबी यात्रा निकलेगी।

इधर अमित जोगी ने बताया कि पापा की तबीयत पूरी तरह ठीक है। एक हफ्ते के अंदर डिस्चार्ज हो जाएंगे। वहीं दिल्ली के अपोलो अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों के अनुसार जोगी की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। इसलिए आक्सीजन निकाल दिया गया है। बहुत जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे।

बता दें कि  इस मुलाकात के दौरान अजीत जोगी की धर्मपत्नी  डॉ. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी भी उपस्थित थे।

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में