ParveshVerma Video: PWD मंत्री ने युवक को सरेआम जड़ा थप्पड़! दिखाई सड़क की सच्चाई तो उठाया हाथ, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

PWD मंत्री ने युवक को सरेआम जड़ा थप्पड़! दिखाई सड़क की सच्चाई तो उठाया हाथ, Delhi Minister Pravesh Verma Slapped Youth

ParveshVerma Video: PWD मंत्री ने युवक को सरेआम जड़ा थप्पड़! दिखाई सड़क की सच्चाई तो उठाया हाथ, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
Modified Date: September 27, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: September 27, 2026 6:00 pm IST

नई दिल्ली। Delhi Minister Parvesh Verma दिल्ली में सड़क की हालत देखने पहुंचे PWD मंत्री प्रवेश वर्मा उस वक्त विवादों में घिर गए, जब एक युवक ने उन पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। मामले को लेकर युवक साहेब सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह विधायक की सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियां संभालता है। PWD विभाग की ओर से सड़क की स्थिति देखने के लिए उन्हें मौके पर बुलाया गया था। साहेब सिंह के अनुसार, उन्होंने मौके पर सड़क की खराब सतह मंत्री को दिखाई और बताया कि सड़क किस तरह टूट रही है। उनका आरोप है कि इसी बात पर मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने उनके साथ हाथापाई की। साहेब सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस मौजूद थी और पुलिसकर्मियों के सामने ही यह घटना हुई। युवक ने मामले में मंत्री से माफी मांगने और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि यह सिर्फ आरोप नहीं है, बल्कि घटना का वीडियो भी मौजूद है। साहेब सिंह के मुताबिक मामले में FIR दर्ज कराई जा चुकी है और आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश वर्मा ने दी सफाई

Delhi Minister Parvesh Verma प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग जो वीडियो चला रहे हैं, उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए। विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। वहां के विधायक जरनैल सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों से कह रहे थे कि हमें कॉन्ट्रैक्टर से मिलाइए और कमीशन दिलाइए। हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कमीशन न मिलने के चलते, जैसे ही रात को सड़क बनाई जाती थी, वे सुबह जाकर उसे उखाड़ देते थे और करप्शन का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाते थे। इस बीच आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क का भ्रष्टाचार क्या उजागर हुआ, वो युवाओं को सरेआम थप्पड़ मारकर गुंडागर्दी पर उतर आए।

केजरीवाल ने साधा निशाना

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर मंत्री ने एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारा। मैं कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करूंगा। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा से एक युवक ने घटिया सड़कों को लेकर सवाल पूछ लिया। इस बात पर मंत्री जी भड़क गए और गुस्से में आकर उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। कांग्रेस ने लिखा कि बीजेपी याद रखे, जनता कुछ भूलती नहीं है, इनका घमंड तोड़कर रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।