रायपुर। जनता कांग्रेस (जे)के सुप्रीमो अजीत जोगी की हालत में सुधार हो रहा है। शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह उनका हाल-चाल जानने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।
Chief minister @drramansingh ji called on Shri @ajitjogi_cg at Ramkrishna Care Hospital and wished him a speedy recovery. My mother and wife join me in thanking him for his concern over Papa’s health. pic.twitter.com/6vTbViCh8h
— Amit Jogi (@amitjogi) May 26, 2018
इस दौरान उन्होंने अजीत जोगी का इलाज कर रहे डॉक्टर की टीम से भी मुलाकात कर जोगी के स्वास्थ्य में किस तरह सुधार आए इस पर भी चर्चा की।
बताया जाता है, मुलाकात के दौरान अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस साल के विधानसभा चुनाव में मुकाबला मेरे और आपके बीच है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस जगह से आपकी विकास यात्रा गुजरी रही है। वहीं से मेरी जवाबी यात्रा निकलेगी।
इधर अमित जोगी ने बताया कि पापा की तबीयत पूरी तरह ठीक है। एक हफ्ते के अंदर डिस्चार्ज हो जाएंगे। वहीं दिल्ली के अपोलो अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों के अनुसार जोगी की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। इसलिए आक्सीजन निकाल दिया गया है। बहुत जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे।
बता दें कि इस मुलाकात के दौरान अजीत जोगी की धर्मपत्नी डॉ. रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी भी उपस्थित थे।
वेब डेस्क IBC24