तमिल फिल्म “अन्नियन” के हिंदी रूपांतरण में नजर आएंगे रणवीर सिंह

तमिल फिल्म “अन्नियन” के हिंदी रूपांतरण में नजर आएंगे रणवीर सिंह

तमिल फिल्म “अन्नियन” के हिंदी रूपांतरण में नजर आएंगे रणवीर सिंह
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: April 14, 2021 7:17 am IST

मुंबई, 14 अप्रैल (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म “अन्नियन” के हिंदी रूपांतरण में नजर आएंगे जिसका निर्देशन ख्यातिलब्ध फिल्मकार शंकर द्वारा किया जाएगा।

शंकर, 2005 में आई मूल तमिल फिल्म के भी निर्देशक हैं।

मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर फिल्म “अन्नियन” में दक्षिण के अभिनेता विक्रम ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म एक ऐसे किरदार पर आधारित थी जो कई पहचान वाली मनोवैज्ञानिक बीमारी (मल्टीपल पर्सनैलिटी डिस्ऑर्डर) से ग्रसित था।

हिंदी रूपांतरण का निर्माण पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गड़ा द्वारा किया जाएगा। सिंह (35) ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए वरदान के समान है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में