रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, भूख हड़ताल पर बैठी

रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, भूख हड़ताल पर बैठी

रेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय, भूख हड़ताल पर बैठी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 28, 2018 9:33 am IST

भोपाल। 4 सालों से प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही रेप पीड़िता आज राजधानी भोपाल के कमला पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई है. दरअसल 2014 में देवास के खाते गांव में पीडिता के साथ दुष्कर्म हुआ था। उसके  बाद से आज तक उसे न्याय नहीं मिला है.

 ये भी पढ़े –मैहर मंदिर परिसर में लगी भीषण आग,तीन वाहन जलकर खाक

बताया जा रहा है कि पीड़िता दो बार सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मिली लेकिन इंसाफ नहीं मिला। ज्ञात हो कि  जनवरी 2018 में पीड़िता ने सीएम हाउस के बाहर जहर खाके मरने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद उसे बहुत से आश्वासन दिए गए लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है.जिसके चलते वो आज भूख हड़ताल पर बैठ गयी है।  वहीं पीड़िता का कहना है कि जब तक उसे इन्साफ नहीं मिलता तब तक वो भूख हड़ताल खत्म नहीं करेगी.

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में