रेल यात्रियों को 25 करोड़ का रिफंड, 3 लाख 43 हज़ार यात्रियों ने कराया टिकट कैंसिल

रेल यात्रियों को 25 करोड़ का रिफंड, 3 लाख 43 हज़ार यात्रियों ने कराया टिकट कैंसिल

रेल यात्रियों को 25 करोड़ का रिफंड, 3 लाख 43 हज़ार यात्रियों ने कराया टिकट कैंसिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 22, 2020 3:06 am IST

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना काल में ट्रेनों का परिचालन मार्च से अब तक  रद्द है। बिलासपुर जोन के 3 लाख 43 हजार यात्रियों को 25 करोड़ का रिफंड रेलवे की तरफ से किया गया है। यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराया था। 22 मई से 21 अगस्त के बीच कैंसल टिकट का रिफंड किया गया है। 

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में देर रात 51 नए कोरोना मरीजों की पु…

आपको बता दें वर्मतान में रायपुर रेलवे मंडल में सिर्फ दो ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ट्रेन का परिचालन बंद होने से रेलवे टिकट के पैसे वापस कर रहा है। 

पढ़ें- मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 768 नए कोरोना …

रेलवे बोर्ड के निर्देशनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए 22 मई से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडलों में आरक्षण काउंटर खोले गए हैं। आरक्षण केंद्रों की संख्या योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाई जा रही है। स्पेशल गाड़ियों के आरक्षण के साथ टिकट रद्द करने का भी काम किया जा रहा है। सभी काउंटरों में प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए काम संचालित किए जा रहे हैं। रिफंड के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। यात्रा की तारीख से छह माह के अंदर रिफंड ले सकते हैं।

पढ़ें- 55 साल से अधिक उम्र के अधिकारी-कर्मचारियों को क..

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी आरक्षण केंद्रों से 22 मई से 21 अगस्त तक अनेक रेल यात्रियों ने आरक्षित टिकट की बुकिंग कराई। इनमें से 03 लाख 43 हजार 404 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए, जिसके एवज में यात्रियों को 21 करोड़ 83 लाख 81 हजार 253 रुपये रिफंड किए गए । इसी प्रकार ऑनलाइन एवं ई-टिकट से 52 हजार 32 यात्रियों ने टिकट रद कराए, जिसके एवज में यात्रियों को 03 करोड़ 64 लाख 85 हजार 359 रुपए रिफंड किया गया है।


लेखक के बारे में