वन्य प्राणी पहुंच रहे शहर की ओर, वन विभाग की टीम हुई मुस्तैद

Ads

वन्य प्राणी पहुंच रहे शहर की ओर, वन विभाग की टीम हुई मुस्तैद

  •  
  • Publish Date - January 25, 2019 / 05:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

सरायपाली। बसना इलाके में गर्मी की शुरुआत हो गई है। जिसके चलते वन्य प्राणियों की प्यास बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि वन्य क्षेत्रों के आस पास के तालाब और डबरे सूखने लगे हैं। जिसके चलते वन्य प्राणी शहर की ओर रुख कर रहे हैं ।

ये भी पढ़ें –नवोदय विद्यालय में निकली वैकेंसी,आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2019

बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्रों के स्टाप डैम में भी पानी नहीं है। ऐसे में वन्य प्राणी जंगलों से बाहर शहर की ओर निकलकर गांवों तक पानी की तलाश में पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पानी की तलाश में पिथौरा के ग्रामीण इलाके में भालू की कुए मे गिरने से मौत हो गई थी । आज बसना शहर के मुश्लिम जमात खाना के पास एक हिरण पानी की तलाश में पहुंच गया। इस बीच उसे कुत्तों ने भी हमला किया जा रहा था। लेकिन हिरण ने वहां से तेज भागकर शहर की ओर आ पहुचा इसी बीच कुछ लोगो ने देखाा तो वन परिक्षेत्र अधिकारी यु आर बसंत एवं 112 को सुचना देकर इसे अवगत कराया और वन अमला अधिकारी एवं 112 टीम ने की मदद से घायल हिरण को जाल में पकड़कर उसे पशुचिकित्सालय बसना पहुचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जंगल में छोड़ा जायेगा।