‘न्याय योजना’ के तहत भाजपा नेताओं को मिली राशि की सूची जारी करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता – धरमलाल कौशिक

'न्याय योजना' के तहत भाजपा नेताओं को मिली राशि की सूची जारी करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता - धरमलाल कौशिक

‘न्याय योजना’ के तहत भाजपा नेताओं को मिली राशि की सूची जारी करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता – धरमलाल कौशिक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 23, 2020 9:34 am IST

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस द्वारा ‘न्याय योजना’ के तहत भाजपा नेताओं को मिली राशि की सूची जारी करने पर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। उन्होने कहा है कि भाजपा नेताओं की सूची जारी करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दिखाता है।

ये भी पढ़ें:सुकमा के मनकापाल मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, मौके से 2 पिस्टल और बंदूक बरामद

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये पैसा किसी नेता को नहीं बल्कि किसानों को मिला है, रमन शासनकाल में भी सभी को बोनस राशि मिली थी लेकिन उस समय हमनें यह नहीं देखा कि कौन किसान है और कौन कांग्रेसी है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जताई आशंका, राज्य की 10 फीसदी आबादी हो …

बता दें कि कांग्रेस ने आज न्याय योजना के तहत पहले चरण में भाजपा के 15 नेताओं की सूची जारी की है जिसमें दिखाया गया है कि किस नेता को कितनी राशि मिली है। इस सूची में पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले सहित तमाम नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में कोरोना से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, माता-पिता भी पाए गए प…

इसके पहले कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजनीतिक फसल चौपट हो जाने पर भाजपा दुःख मना रही थी, अब “न्याय योजना” से मिली धनराशि से भाजपा खुशी ज़ाहिर करेगी क्या?


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com