दंतेवाड़ा के लिए राहत की खबर, तबलीगी जमात के सभी 12 सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

दंतेवाड़ा के लिए राहत की खबर, तबलीगी जमात के सभी 12 सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

दंतेवाड़ा के लिए राहत की खबर, तबलीगी जमात के सभी 12 सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 10, 2020 12:38 pm IST

दंतेवाड़ा। जिले के लिये राहत भरी खबर है। यहां तबलीगी जमात के सभी 12 सदस्यों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिये भेजे गये थे, जिनमे से सभी की रिपोर्ट प्रशासन को मिल गईं हैं और सारे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें:सीएम बघेल के निर्देश के बाद कटघोरा से अब तक 192 लोगों के सैंपल भेजे गए, 3 जिलों से पहुंचे हैं 5 ल…

बता दें कि ये सभी तबलीगी जमात के सदस्य बचेली के वार्ड नंबर एक में स्थित मस्जिद में बगैर प्रशासनिक अनुमति के ठहरे हुए थे। स्थानीय लोगों की दखल के बाद इन सभी को अपोलो अस्पताल में क्वारंटाईन किया गया था। लेकिन इसके बाद यहां आने वाले लोगों और अस्पताल प्रबंधन में भय का माहौल देखा जा रहा था।

ये भी पढ़ें: कोरबा-रायगढ़ जिले की सीमाएं सील, लॉकडाउन तोडने वालों पर सीधे FIR के…

एनएमडीसी की ओर से मांग की गयी कि अस्पताल में रखे गये तबलीगी जमात के सभी 12 सदस्य को दूसरे जगह शिफ्ट किया जाये, इसके बाद प्रशासन ने इन सभी को केंद्रीय विद्यालय आईसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया, बुधवार को इन सभी का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिये भेजा गया था, टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसकी पुष्टि बचेली एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने की है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने की पत्रकारों से चर्चा, बोले ‘लाॅकडाउन उठाने का न…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com