इंदौर के लिए राहत भरी खबर, एक साथ 25 मरीज हुए स्वस्थ, डॉक्टरों और स्टाफ का जताया आभार

इंदौर के लिए राहत भरी खबर, एक साथ 25 मरीज हुए स्वस्थ, डॉक्टरों और स्टाफ का जताया आभार

इंदौर के लिए राहत भरी खबर, एक साथ 25 मरीज हुए स्वस्थ, डॉक्टरों और स्टाफ का जताया आभार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: April 24, 2020 12:03 pm IST

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले हैं और अब संख्या 1029 पहुँच चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण करने के बीच अब भर्ती मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 25 और मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

ये भी पढ़ें :इस साल फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्कूल, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

मरीजों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे, इंडेक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए मरीजों की हौसला आफजाई के लिए अस्पताल में सांसद शंकर लालवानी, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सभी मरीजों ने डॉक्टर और स्टाफ का धन्यवाद भी अदा किया।

ये भी पढ़ें : पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 1684 नए मामले आए सामने, 491 लो…

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोरोना से बचाव में लगे प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ़ सभी भगवान के दूत बनकर कार्य कर रहे हैं और इसी तरह से कोरोना को हराया जा सकता है। इंदौर में अब तक 102 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है, जबकि 55 मौतें अब तक हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने बीजेपी पदाधिकारियों से की चर्चा, ज…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com