‘डार्क कॉमेडी’ फिल्म का निर्देशन कर सकती हैं रेणुका शहाणे

‘डार्क कॉमेडी’ फिल्म का निर्देशन कर सकती हैं रेणुका शहाणे

‘डार्क कॉमेडी’ फिल्म का निर्देशन कर सकती हैं रेणुका शहाणे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 13, 2021 1:46 pm IST

मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) अभिनेत्री और निर्देशक रेणुका शहाणे ने कहा है कि निर्देशक के तौर पर अपनी तीसरी फिल्म के रूप में वह एक ‘डार्क कॉमेडी’ बनाने पर विचार कर रही हैं।

शहाणे को “हम आपके हैं कौन” और “मासूम” जैसी फिल्मों में अभिनय करने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने अपनी मां के उपन्यास “रीता वेलिंगकर” पर आधारित फिल्म “रीता” से 2009 में निर्देशन में कदम रखा था।

निर्देशक के तौर पर शहाणे की दूसरी फिल्म “त्रिभंगा: टेढ़ी मेढ़ी क्रेजी” थी जो नेटफिल्क्स पर रिलीज की गई थी।

उन्होंने कहा कि वह फिल्मों का निर्देशन करना जारी रखेंगी और उन्होंने अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “मैं निर्देशन करना जारी रखूंगी और मैं कुछ पटकथाओं पर काम कर रही हूं। ”

उन्होंने कहा, “मुझे कॉमेडी पसंद है इसलिए मेरी अगली फिल्म डार्क कॉमेडी हो सकती है जिस पर मैं काम कर रही हूं।”

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में