डॉक्टर समेत 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिले में 32 पहुंचा आंकड़ा
डॉक्टर समेत 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिले में 32 पहुंचा आंकड़ा
देवास, मध्यप्रदेश। देवास में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में डॉक्टर समेत दो नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही देवास में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 32 पहुंच गया है।
पढ़ें- सीएम शिवराज ने औरंगाबाद रेल हादसे पर जताया दुख, मृतक के परिजनों को 5-5 लाख सहायता राशि का ऐलान
प्रदेश में इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजां का आंकड़ा बढ़कर 3252 पहुंच गया है। इनमें से 193 लोगों की मौत हो चुकी है और 1231 स्वस्थ हो चुके हैं।
पढ़ें- लॉक डाउन के बीच 4 पुलिस अधीक्षकों सहित 5 IPS अफसरों का तबादला, देखि…
मध्यप्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1727 हो गया है। राहत की बात ये है कि अब तक यहां 663 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
पढ़ें- मध्यप्रदेश से राहत भरी खबर, भोपाल में 19 और जबलपुर में दो लोगों ने …
जिले में मौत का आंकड़ा 86 पहुंच गया है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 652 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 318 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 22 मरीजों की यहां मौत हुई है।

Facebook


