अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही जनपद अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल

अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही जनपद अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल

अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही जनपद अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 22, 2018 7:26 am IST

गरियाबंद। अमित  शाह के प्रोग्राम से लौट रहीं देवभोग जनपद अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गयी है। बताया जा रहा है कि दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है  भिड़ंत में उनके कार के परखच्चे उंड गए है। घटना में सिंघल समेत तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हे रायपुर रैफर किया गया है।
ये भी पढ़ें –आतंक प्रभावित देशों में भारत तीसरे स्थान पर, सीपीआई-माओवादी चौथा सबसे खतरनाक आतंकी समूह

ज्ञात हो कि  तौरंगा और कोदोमाली के बीच सिंगल लेन वाले नेशनल हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में देवभोग जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं. मैनपुर हॉस्पिटल में इलाज के बाद नेहा सिंघल को गरियाबंद जिला अस्पताल लाया गया जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें राजधानी रायपुर के लिए रेफर किया गया है. हादसे में सभापति असलम मेमन भी कुछ घायल हो गए हैं. देवभोग जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल जनपद सभापति असलम मेमन की डस्टर कार में नेशनल हाइवे कोदोमाली के पास देवभोग के मोनू अवस्थी की जायलो कार से जा भिड़ी टक्कर के दौरान सिंघल तकरीबन आधा घंटे बेहोश  थी, साथ मे सिंघल की 3 वर्षी बेटी को भी पैर में मामूली चोंटे लगी है ।दूसरी तरफ मोनू अवस्थी को भी गंम्भीर चोंटे लगी है, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
ये भी पढ़ें –
 तीनों जनप्रतिनिधि कल रायपुर में हुए अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होकर शनिवार सुबह देवभोग वापस लौट रहे थे. अमित शाह ने शुक्रवार को रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था.

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में