फतेहपुर में सड़क हादसा: मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

फतेहपुर में सड़क हादसा: मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

फतेहपुर में सड़क हादसा: मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 3, 2021 7:42 am IST

फतेहपुर (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) फतेहपुर जिले में हुसेनगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार की रात पिकअप वाहन से कुचल कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। हादसे में एक युवक घायल है।

हुसेनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रणवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पेट्रोल पंप के नजदीक एक पिकअप वाहन (सामान ढोने वाला छोटा वाहन) ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे रामपुर पिलही गांव के रहने वाले हरी (22) और दीपक (19) की मौके पर मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में मोटू उर्फ राकेश (23) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और हादसे के जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में