अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़, भाजपा के लिए मांगा समर्थन, रायपुर के चारों प्रत्याशी रहे मौजूद, देखिए वीडियो

Ads

अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़, भाजपा के लिए मांगा समर्थन, रायपुर के चारों प्रत्याशी रहे मौजूद, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - November 17, 2018 / 02:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार शाम को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों पर खड़े बीजेपी उम्मीदवारों के प्रचार में रोड शो किया। इस रोड शो में रायपुर उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और ग्रामीण विधानसभा के उम्मीदवार श्रीचंद सुंदरानी, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और नंदकुमार साहू मौजूद रहे।

शाह के गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रोड शो शुरु हुआ। इसके बाद यह रोड शो गुढ़ियारी पड़ाव, शुक्रवारी बाजार, रामनगर मोड़, तेलघानी नाका, राठौर चौक, रामसागर पारा होते हुए जवाहर नगर पहुंचा। इसके बाद ललिता चौक यशवंत गौर चौक, सत्तीबाजार, सदर बाजार, मालवीय रोड होकर जयस्तंभ चौक पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें : निष्पक्ष चुनाव कराने अर्धनग्न होकर प्रचार पर निकले प्रत्याशी 

रोड शो के दौरान अमित शाह ने चारों प्रत्याशियों के लिए उपस्थित लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान काफी भीड़ रही। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए रविवार शाम प्रचार थम जाएगा। मतदान 20 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

देखिए वीडियो

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/s54Tv6E_lX0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>