रायगढ़, छत्तीसगढ़। रायगढ़ में कैश वैन में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर इस लूट की लूट की गई है।
अज्ञात आरोपियों ने कैश वैन के गार्ड को भी गोली मारी है। गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लूट की राशि का अब तक पता नहीं चल पाया है। आजाद चौक किरोड़ीमल नगर इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
पढ़ें- पूर्व मंत्री सहित उनकी पत्नी और पोती कोरोना पॉजिटिव…
सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी कैद हो गए हैं। बाइक सवार दो नकाबपोशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
पढ़ें- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे भाजपा, तत्कालीन सरकार में मृतक का 5 लाख का बिल अब तक था बकाया- आरपी सिंह
बताया जा रहा है कैश वैन एटीएम में पैसा जमा करने पहुंचा था तभी आरोपियों ने पहले ड्राइवर को गोली मारी फिर गार्ड पर फायरिंग कर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। बहरहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।