अमान्य प्रमाण पत्र पर सेवारत दो शिक्षकों का वेतन रोका, बर्ख़ास्तगी की तैयारी
अमान्य प्रमाण पत्र पर सेवारत दो शिक्षकों का वेतन रोका, बर्ख़ास्तगी की तैयारी
बलिया ( उप्र) 12 मार्च ( भाषा) बलिया जिले के एक इंटर कॉलेज में अमान्य प्रमाण पत्र के जरिये पिछले तीन दशक से नौकरी कर रहे दो शिक्षकों का वेतन माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रोक दिया है ।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ बृजेश मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि जिले के पी डी इंटर कॉलेज, गायघाट में धनन्जय सिंह व अरुण कुमार पाठक हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयागराज के शिक्षा विशारद की उपाधि के जरिये शिक्षक की नौकरी कर रहे थे । प्रदेश शासन ने गत 30 जुलाई 2000 को हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयागराज के शिक्षा विशारद की उपाधि को अमान्य कर दिया । इसके मद्देनजर दोनों शिक्षकों का वेतन भुगतान स्थगित कर दिया गया है तथा इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है ।
अरुण कुमार पाठक गत 14 अप्रैल 1991 व धनन्जय सिंह गत 11 जनवरी1990 से अमान्य उपाधि के बावजूद लगातार वेतन प्राप्त कर रहे थे । भाषा सं आनन्द शोभना शाहिद
शाहिद

Facebook


