समीरा पैकरा ने कहा अजीत जोगी के खिलाफ भी दर्ज कराएंगें FIR, नायब तहसीलदार के शपथ पत्र को बनाएंगे आधार

समीरा पैकरा ने कहा अजीत जोगी के खिलाफ भी दर्ज कराएंगें FIR, नायब तहसीलदार के शपथ पत्र को बनाएंगे आधार

समीरा पैकरा ने कहा अजीत जोगी के खिलाफ भी दर्ज कराएंगें FIR, नायब तहसीलदार के शपथ पत्र को बनाएंगे आधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 5, 2019 8:04 am IST

पेंड्रा। अमित जोगी को सलाखों के पीछे भेज चुकी समीरा पैकरा ने फिर से एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे अजीत जोगी के खिलाफ भी FIR दर्ज कराएंगी। उन्होने कहा कि अजीत जोगी पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार पितरस तिर्की के शपथ पत्र को आधार बनाया जाएगा।

read more: तबीयत बिगड़ने के बाद अमित जोगी को गौरेला अस्पताल में कराया गया भर्त…

समीरा पैकरा ने कहा कि पितरस तिर्की ने शपथ पत्र दिया है की 1967-68 में पेंड्रा रोड नायब तहसीलदार कार्यालय था ही नहीं तो उनका दस्तखत और सील फर्जी है। उनका कहना है कि अजीत जोगी ने पहली बार नायब तहसीलदार पेंड्रा रोड के कार्यालय से जाति प्रमाण पत्र जारी होना बतलाया था।

read more: जोगी अस्पताल से उप जेल में शिफ्ट, खुद जताई कारागार जाने की इच्छा

इधर अमित जोगी के सहयोगी वकील जगदंबा अग्रवाल एडीजे कोर्ट पहुंचे और कहा कि कल जमानत आवेदन खारिज होने के फैसले की कॉपी लेकर हाई कोर्ट में अपील दायर करेंगे। फैसले का अवलोकन करके कल हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की जाएगी।

read more: जेल पहुंचते ही बिगड़ी अमित जोगी की तबीयत, जेल डॉक्टर ने कही मिर्गी …

वहीं अमित जोगी की तबियत बिगड़ने के मामले में आज वकील ने एडीजे कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि अमित जोगी को बेहतर इलाज के लिए सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया जाए। बता दें कि कल अचानक जेल में अमित जोगी की तबियत खऱाब हुई थी।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/8PCy3shKmHQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com