रमन क्यों चूके एमबीबीएस डॉक्टर बनने से, गुरु ने खोला राज
रमन क्यों चूके एमबीबीएस डॉक्टर बनने से, गुरु ने खोला राज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं यह तो सभी जानते हैं। लेकिन वे एमबीबीएस कोर्स करने से क्यों चूक गए थे, इसकी जानकारी कम लोगों को ही है। इतने बरस बाद यह राज उस समय खुला जब डॉ रमन सिंह संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर इंद्रमोहन सेठी से मिलने पहुंचे। दरअसल डॉ सेठी आयुर्वेदिक कॉलेज में भी पढ़ाने जाया करते थे और मेडिकल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया के समय ही मुख्यमंत्री उनके संपर्क में आए थे।
डॉ इंद्रमोहन सेठी बीएएमएस कोर्स करने के दौरान डॉ रमन को पढ़ाते थे। डॉ सेठी ने बताया कि डॉ रमन बहुत होनहार छात्र थे और जन्मतिथि में 2 दिन का अंतर होने से डॉ रमन की एमबीबीएस की पढ़ाई छूट गई थी। उन्होंने कहा कि 2 दिन का अंतर नही होता तो डॉ रमन आज एमबीबीएस होते।
यह भी पढ़ें : इसलिए उपचुनाव में आई थी ईवीएम में खराबी, जांच टीम ने चुनाव आयोग को दी रिपोर्ट
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ सेठी ने मुझे पढ़ाया है। वे मेरे गुरु हैं, साथ ही पड़ोसी भी हैं। उन्होंने कहा कि मुलाकात में दोनों की बातचीत के दौरान कई विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
बता दें कि डॉक्टर इंद्रमोहन सेठी से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज के रिटायर्ड प्रोफ़ेसर हैं। वे सप्ताह में एक दिन आयुर्वेदिक कालेज पढ़ाने जाते थे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


