जेल में बंद रेत माफिया ने दी IAS को धमकी
जेल में बंद रेत माफिया ने दी IAS को धमकी
उमरिया में IAS सोनिया मीणा को छतरपुर जेल में बंद रेत माफिया से धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोनिया मीणा वर्तमान में उमरिया जिला पंचायत सीईओ के पद पर तैनात हैं। मामला 4 महीने पहले का है…जब सोनिया छतरपुर SDM थीं उस दौरान अवैध उत्खनन पर कार्रवाई कर उन्होंने रेत माफिया अर्जुन सिंह बुंदेला को गिरप्तार किया था। इस दौरान माफिया के सहयोगियों ने सोनिया पर रायफल भी तान दी थी। एक बार फिर जेल में बंद माफिया ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
सोनिया मीणा ने कलेक्टर और SP को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है…वहीं इस मामले पर छतरपुर जेल अधीक्षक ने सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि उनकी जेल में बंद आरोपी अर्जुन सिंह बुंदेला समेत तमाम कैदियों पर CCTV से कड़ी निगरानी रखी जाती है। अगर सोनिया मीणा को धमकी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत क्यों नहीं की…हांलाकि उन्होंने बाद में ये भी कहा कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Facebook


