आदर्श पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग को लेकर सरदार सरोवर बांध के प्रभावितों का आंदोलन जारी है… इस मुद्दे पर मंत्री लाल सिंह आर्य का बड़ा बयान सामने आया है.. मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि डूब क्षेत्र के 178 में से 107 गांव श्पूरी तरह खाली हो गए हैं.. साथ ही उन्होंने बताया कि सभी श्विस्थापितों को 5 लाख 80 हजार रु सरकार देगीश्…साथ ही साथ मंत्री लाल सिंह आर्य ने मेधा पाटकर को आड़े हाथों लेते हुए विस्थापितों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया…..इधर कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सरकार विस्थापितों की अनदेखी कर रही है.. कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि शिवराज सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि मोदी के भय से वो डूब प्रभावितों का अपमान क्यों कर रही है…केके मिश्रा ने ये भी कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को डूब प्रभावितों से माफी भी मांगनी चाहिए.. वहीं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश की रीति-नीति पर सवाल खड़े किए और कहा कि आखिर मध्य प्रदेश में हो क्या रहा है।