छत्तीसगढ़ में बंद होंगे स्कूल-कॉलेज-आंगनबाड़ी, ऑनलाइन परीक्षा-क्लासेस पर विचार, होली के लिए बनाई जाएगी अलग गाइडलाइन

छत्तीसगढ़ में बंद होंगे स्कूल-कॉलेज-आंगनबाड़ी, ऑनलाइन परीक्षा-क्लासेस पर विचार, होली के लिए बनाई जाएगी अलग गाइडलाइन

छत्तीसगढ़ में बंद होंगे स्कूल-कॉलेज-आंगनबाड़ी, ऑनलाइन परीक्षा-क्लासेस पर विचार, होली के लिए बनाई जाएगी अलग गाइडलाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 21, 2021 8:38 am IST

रायपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जारी उच्च स्तरीय बैठक खत्म हो गई है, CM हाउस में हुई इस बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। जिसकी जानकारी देते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि ​छत्तीसगढ़ में फिलहाल स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे, आंगनबाड़ी भी नहीं खोली जाएंगी, आवश्कता हुई तो ऑनलाइन क्लासेस लगाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश ने दी किसानों को सौगात, किसान न्याय योजना की चौथी और गोधन न्याय योजना की 15वीं-16वीं किस्त का भुगतान

आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कोरोना को लेकर समीक्षा किया गया, समीक्षा के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है कि आंगनबाड़ी, स्कूल-कॉलेज बंद होंगे, आवश्यक परीक्षाएं ऑनलाइन होगी। होली के लिए अलग से गाइडलाइन बनाई जाएगी। शादी कार्यक्रम के लिए भी अलग से गाइडलाइन जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 7th pay commission: सीएम भूपेश ने दी सरकारी कर्मचार…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com