मंदसौर पहुंचे सिंधिया ने शिवराज पर साधा निशाना
मंदसौर पहुंचे सिंधिया ने शिवराज पर साधा निशाना
किसानों के मुद्दे पर कम नहीं हो रही राजनीति…मन्दसौर गोलीकांड के बाद राजनीति उफान पर है । भोपाल में सत्याग्रह के बाद शनिवार मन्दसौर पहुचे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्राम बडवन पहुंचे जहा किसान आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज में मृतक किसान घनश्याम धाकड़ के परिजनों के मुलाकात वही मृतक की पत्नी रेखा बाई से भी मिले । सिंधिया ने घनश्याम धाकड़ की मौत के आरोप लगाते हुए भावगढ़ थाना प्रभारी संजय सिंह हिंडोले पर हत्या का मामला दर्ज करने की बात कही है।
वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर उपवास और मृतको के घर जाने वाली नौटंकी बताते हुए मृतक घनश्याम धाकड़ की पत्नी को विधवा बनाने का आरोप सीएम पर लगाया है…शनिवार को हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चैटाला सहित 18 विधायक और 2 सांसद मन्दसौर पहुचे जहां गोलीकांड में ग्राम बरखेड़ापन्थ में मृतक अभिषेक पाटीदार के परिजनों से मिले। जहा हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार के विधायकों ओर सांसदों पर गोलीकांड का आरोप लगाते हुए ब्ड शिवराज के उपवास पर निशाना साधा।

Facebook


