कृषि बिल को लेकर बोले सिंधिया, 70 साल बाद किसानों को मिलने जा रही आजादी, विपक्षी कर रहे गुमराह

कृषि बिल को लेकर बोले सिंधिया, 70 साल बाद किसानों को मिलने जा रही आजादी, विपक्षी कर रहे गुमराह

कृषि बिल को लेकर बोले सिंधिया, 70 साल बाद किसानों को मिलने जा रही आजादी, विपक्षी कर रहे गुमराह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 25, 2020 5:13 am IST

भोपाल। केंद्रीय कृषि बिल को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यह बहुत ही अग्रणी कदम किसानों के लिए मोदी जी ने उठाया है, 70 साल के बाद किसानों को आजादी मिलने जा रही है। राजनीतिक दल किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, समर्थन मूल्य आगे भी लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें: गौरेला और पेन्ड्रा नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा

बता दें कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं महा जनसंपर्क अभियान को लेकर सिंधिया ने कहा कि जनसंपर्क मानवता को लेकर महत्वपूर्ण अंग है, जनता के साथ मिलकर काम कर अभिलाषा पर खरे उतरना ही बीजेपी का सिद्धांत है। इस दौरान मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, मध्यप्रदेश-छत्ती…

बता दें कि कृषि सुधार संबंधित 3 बिल केंद्र सरकार ने पास किया है जिसे​ विपक्ष केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है, और इस बिल से मंडी व्यवस्था के नष्ट होने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्षी दलों को आरोप है कि इससे उद्योगपतियों को लाभ होगा, वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि किसानों को अपनी फसल बेचने का एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता को एनसीबी का …

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com