प्रदेश के इन जिलों में कल हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

प्रदेश के इन जिलों में कल हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

प्रदेश के इन जिलों में कल हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 7, 2021 3:07 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को नए साल की दूसरी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा कि शुक्रवार सुबह तक होशंगाबाद संभाग और सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, उज्जैन व देवास जिलों के अलग-अलग इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 7 कोरोना मरीजों की मौत, 1010 नए संक्रमितों की पुष्टि

ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभागों तथा भोपाल व राजगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार सुबह को मध्यम से भारी कोहरा होने की संभावना है। आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा, ‘‘इस नए साल में प्रदेश विशेष कर इसके पश्चिमी हिस्सों में दूसरी बार बारिश होने की संभावना है ।’’ उन्होंने कहा कि इस साल की पहली बारिश दो जनवरी से शुरु हुई थी। अब इसका दूसरा दौर शुरु होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम का यह मिज़ाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है।

Read More: आम बजट 2021 की तैयारियों में जुटी केंद्र सरकार, शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों के साथ चर्चा करेंगे पीएम मोदी

साहा ने कहा कि इस साल की दूसरी बारिश का दौर लंबे समय तक नहीं चलेगा। रविवार को जब बादल होंगे तो सर्दी पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार और रविवार को बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस सर्दी की यह तीसरी बौछार होगी। उन्होंने कहा कि इन सर्दियों में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में पहली बार बारिश हुई थी।

Read More: ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक ने आकाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष को बताया गुंडा, कैलाश विजयवर्गीय के लिए कही ये बात…

साहा ने कहा कि दो जनवरी से मध्यप्रदेश में पारा कुछ ऊपर चढ़ गया है। खरगोन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस प्रदेश के खरगोन, उमरिया और मंडला जिलों में बृहस्पतिवार सुबह दर्ज किया गया है।

Read More: खिलाड़ियों को चुनने में भारत जाति-धर्म नहीं देखता, मोहम्मद सिराज के चुने जाने पर की प्रशंसा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"