वरिष्ठ आईपीएस डी के ठाकुर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त
वरिष्ठ आईपीएस डी के ठाकुर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त
लखनऊ, 18 नवंबर (भाषा) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डी के ठाकुर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) बनाये गये है । वह सुजीत पांडेय का स्थान लेंगे ।
मंगलवार रात को जारी एक बयान के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस डी के ठाकुर को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है जबकि अभी तक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक एटीसी सीतापुर भेजा गया है ।
बयान के मुताबिक प्रतीक्षारत आईपीएस जी के गोस्वामी को पुलिस महानिरीक्षक एटीएस लखनऊ और प्रतीक्षारत आईपीएस राज कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक,उप्र, लखनऊ भेजा गया है । लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाल लिया है ।
भाषा जफर निहारिका नरेश
नरेश

Facebook


