छात्रावास में लड़कियों का वीडियो बनाने वाले प्राचार्य की अधीक्षिका द्वारा पिटाई

छात्रावास में लड़कियों का वीडियो बनाने वाले प्राचार्य की अधीक्षिका द्वारा पिटाई

छात्रावास में  लड़कियों का वीडियो बनाने वाले  प्राचार्य की अधीक्षिका द्वारा पिटाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: October 2, 2018 8:15 am IST

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना अंतर्गत शासकीय आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर में प्राचार्य ने ऐसी हरकत की जिससे छात्राओं ने प्राचार्य की जमकर पिटाई कर दी।जिसके चलते  मामला थाने तक चला गया जहां शासकीय आवासीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य आर बी साकेत कन्या छात्रावास में बिना अनुमति के प्रवेश किए और छात्राओं की वीडियो बनाना शुरू कर दिए। 

ये भी पढें –इंदौर :प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के वेटिंग रूम में लगी आग

 जिससे नाराज छात्राएं एवं अधीक्षक निर्मला सिंह के द्वारा प्राचार्य आर बी साकेत की जमकर पिटाई कर दी इतना ही नहीं छात्राएं प्राचार्य की शिकायत करने थाने भी पहुंची जहां लिखित रूप से छात्राओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई एवं न्याय की मांग की है।वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है । एवं दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में