Aadhaar Authentication History Check: कहीं आपका Aadhaar कोई और तो नहीं कर रहा यूज! मिनटों में पता करें इस्तेमाल की पूरी हिस्ट्री, खतरा दिखे तो ऐसे करें तुरंत लॉक
Aadhaar Authentication History Check: आधार कार्ड का इस्तेमाल आज कई जरूरी कामों में होता है। UIDAI के Authentication History फीचर से आप पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कब और कहां इस्तेमाल हुआ है। किसी गलत इस्तेमाल से बचने के लिए आफ अपने आधार बायोमेट्रिक्स को ऑनलाइन लॉक भी कर सकते हैं।
(Aadhaar Authentication History Check/ Image Credit: AI-generated)
- Aadhaar इस्तेमाल की हिस्ट्री ऑनलाइन चेक करें।
- UIDAI Authentication History से मिलेगी जानकारी।
- संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत शिकायत करें।
नई दिल्ली: Aadhaar Authentication History Check: आधार कार्ड आज पहचान के सबसे जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। बैंक अकाउंट खोलने, यात्रा करने, एडमिशन लेने और कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए Aadhaar की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ गया है। स्कैमर्स Aadhaar डिटेल्स का गलत इस्तेमाल करके फाइनेंशियल फ्रॉड जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए अपने Aadhaar की सुरक्षा और इस्तेमाल पर (Aadhaar Authentication History Check) नजर रखना बहुत जरूरी है।
UIDAI Authentication History से करें चेक
आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने यूजर्स के लिए Authentication History नाम का ऑनलाइन फीचर उपलब्ध कराया है। इसकी मदद से Aadhaar होल्डर यह पता (Aadhaar Authentication History Check) कर सकते हैं कि उनका Aadhaar नंबर कब और कहां इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा। यहां Aadhaar नंबर और कैप्चा दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करना होगा। इसके बाद Authentication History विकल्प चुनकर तय तारीख के बीच हुए सभी इस्तेमाल की जानकारी देखी जा सकती है।
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत करें शिकायत
Authentication History में अगर कोई ऐसी ट्रांजैक्शन दिखाई देती है जिसे आपने नहीं किया है या जो संदिग्ध लगती है तो तुरंत इसकी शिकायत करनी चाहिए। यूजर्स UIDAI की हेल्पलाइन नंबर 1947 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समय पर कार्रवाई करने से Aadhaar से जुड़े संभावित फ्रॉड को रोका जा सकता है।
Aadhaar बायोमेट्रिक्स लॉक करके बढ़ाएं सुरक्षा
UIDAI यूजर्स को Aadhaar बायोमेट्रिक्स लॉक करने की सुविधा भी देता है। बायोमेट्रिक्स लॉक होने के बाद कोई भी व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना फिंगरप्रिंट या अन्य बायोमेट्रिक जानकारी का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसे लॉक करने के लिए UIDAI वेबसाइट पर Lock/Unlock Biometrics विकल्प चुनना होगा। इसके बाद VID, नाम, पिन कोड और OTP वेरिफिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
समय-समय पर Aadhaar डिटेल्स करें अपडेट
अपने Aadhaar को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से इसकी एक्टिविटी (Aadhaar Authentication History Check) चेक करते रहना चाहिए। UIDAI का कहना है कि यूजर्स अपना मोबाइल नंबर, पता और बायोमेट्रिक जानकारी समय-समय पर अपडेट रखें। खासकर जिन लोगों ने लंबे समय से अपनी जानकारी अपडेट नहीं की है उन्हें इसे जरूर जांचना चाहिए। इससे Aadhaar का गलत इस्तेमाल रोकने में मदद मिल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jio Recharge Plans: अब डेटा खत्म होने की चिंता खत्म! Jio के इन दो प्लान्स में मिल रहा 1.5GB रोजाना डेटा, जानिए कौन-सा प्लान है आपके लिए सही
- Indore Cyber Fraud News: ACP बनकर लोगों को फंसाता था शातिर, फिर लड़कियों की अश्लील फोटो से….कारनामे जानकर पुलिस भी रह गई दंग
- Gwalior Kanwar Yatra: कांवड़ियों से विवाद के बाद मचा बवाल, अचानक बदल गया पूरा माहौल, पथराव-मारपीट के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण

Facebook


