पिछले 10 सालों से सड़कों पर पड़े तिरंगें उठा रहे शंकर

पिछले 10 सालों से सड़कों पर पड़े तिरंगें उठा रहे शंकर

पिछले 10 सालों से सड़कों पर पड़े तिरंगें उठा रहे शंकर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: August 15, 2017 2:58 pm IST

 

15 अगस्त को वैसे तो ज्यादा लोग आजादी का जश्न मना कर अपने घर लौट जाते हैं.. जिसके बाद सड़कों पर जगह-जगह हमारा राष्ट्रीय ध्वज बेतरतीबी से पड़े दिखाई देता है.. लेकिन एक ऐसा शख्स भी है.. जो लोगों के घर जाने के बाद निकलता है। पुलिस ग्राउंड और जगह जगह घूम कर जमीन पर पड़े कागज और प्लास्टिक के तिरंगे इक्कठा करता है।

हम बात कर रहे हैं.. रायपुर में ही रहने वाले शंकर निर्मलकर की। शंकर पिछले 10 साल से हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने साथियों के साथ झंडा वंदन वाले स्थल पर जाते हैं…सड़कों पर घूमते हैं और जमीन पर पड़े तिरंगे इक्कठे करते हैं। इसके साथ ही शंकर हर साल शासन और प्रधानमंत्री से कागज के छोटे झंडे पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं।       


लेखक के बारे में