शिक्षाकर्मियों को महासम्मेलन के लिए नहीं मिलेगा बूढ़ातालाब धरनास्थल, पुनिया ने दोहराई समर्थन की बात

Ads

शिक्षाकर्मियों को महासम्मेलन के लिए नहीं मिलेगा बूढ़ातालाब धरनास्थल, पुनिया ने दोहराई समर्थन की बात

  •  
  • Publish Date - May 7, 2018 / 07:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

रायपुर। संविलियन की मांग कर रहे शिक्षाकर्मियों को मनचाही जगह पर आंदोलन करने की अनुमति नहीं मिली है। नगरीय निकाय शिक्षक मोर्चा ने कलेक्टर से 11 मई को बूढ़ातालाब के समीप स्थित धरनास्थल पर महासम्मेलन के लिए अनुमति मांगी थी।

मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल आज महासम्मेलन के लिए अनुमति लेने कलेक्टर के पास पहुंचा था। लेकिन कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को स्पष्ट जवाब नहीं दिया। कलेक्टर ने कहा कि शासन के अधिकारियों से चर्चा कर धरना स्थल तय करेंगे।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 8 हफ्ते में मांगा जवाब

वहीं प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने शिक्षाकर्मियों को कांग्रेस के समर्थन की बात दोहराते हुए कहा है कि शिक्षाकर्मियों को हमारा समर्थन हमेशा रहेगा। 11 मई को आयोजित शिक्षाकर्मियों के महासम्मेलन को कांग्रेस का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षाकर्मी इस बार सरकार के झांसे में न आएं

 बता दें कि संविलियन की मांगो को लेकर 11 मई को राजधानी में 1 लाख 80 हजार शिक्षाकर्मी जुटने जा रहे हैं। इधर शिक्षाकर्मियों के संविलियन की पुरानी मांग को लेकर राज्य सरकार एक बार फिर अधिकारियों को मध्यप्रदेश के नियमों का अध्यन करने के लिए 10 मई को वहां भेजने जा रही है। अधिकारियों का यह दल पंचायत सचिव आरपी मंडल के नेतृत्व में जाएगा।

गौरतलब है कि पूर्व में भी राज्य सरकार अफसरों को इस संदर्भ में अध्ययन के लिए अन्य राज्यों के दौरे पर भेज चुकी है।

वेब डेस्क, IBC24