रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी संविलियन की मांग को लेकर वादाखिलाफी सम्मेलन की तैयारी में है। हालांकि हाईपावर कमेटी ने इनके संविलियन का रास्ता निकाल लिया है, लेकिन सरकार की ओर से घोषणा नहीं हुई है। संभावना है कि 8 जून को उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षाकर्मी मोर्चा ने सरकार की ओर से फैसला लेने में हो रही देरी के कारण 11 तारीख से सम्मेलन करने का मन बनाया है।
ये भी पढ़ें –शिक्षाकर्मियों के संविलियन का रास्ता साफ, घोषणा बस की देरी, मोर्चा की मांग-रिपोर्ट हो सार्वजनिक
शिक्षाकर्मी मोर्चा के संचालक विरेन्द्र दुबे ने बताया कि वे लोग 11 से 17 जून के बीच गांव-गांव घूमेंगे और जनसंपर्क करेंगे। वे लोगों से मिलकर वे सरकार के कामों और उनके द्वारा किए गए वादों के बारे में अवगत करवाएंगे। उसके बाद सभी संबंधित जिलों से होते हुए राजधानी पहुंचेंगे। अपने चरणबद्ध प्रदर्शन को शिक्षाकर्मियों ने संविलियन यात्रा का नाम दिया है। इसके बाद सभी रायपुर पहुंचने के बाद वादा खिलाफी सम्मेलन का आयोजन करेंगे
वेब डेस्क IBC24