शिवराज सरकार ने इस निर्दलीय विधायक को बनाया खनिज निगम का अध्यक्ष, जारी किए आदेश .. देखिए

शिवराज सरकार ने इस निर्दलीय विधायक को बनाया खनिज निगम का अध्यक्ष, जारी किए आदेश .. देखिए

शिवराज सरकार ने इस निर्दलीय विधायक को बनाया खनिज निगम का अध्यक्ष, जारी किए आदेश .. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: July 12, 2020 3:06 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां आज मंत्रिमंडल में विभागों को बंटवारा हुआ है, वहीं कुछ अन्य विधायकों को भी निगम मंडलों में जगह दी गई है। इसी कड़ी में निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को खनिज निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। खनिज संसाधन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में प्रदीप जायसवाल खनिज मंत्री भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: MP में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, गोपाल भार्गव बने पी…

इसके पहले आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी को शिवराज सरकार ने प्रद्युम्न सिंह लोधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोधी उमा भारती के करीबी माने जाते हैं। प्रद्युम्न सिंह लोधी मलहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

ये भी पढ़ें:  भाजपा का दामन थामते ही प्रद्युम्न सिंह लोधी को मिला राज्य मंत्री का…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com