जब शिवराज मामा ने मंच से कहा आई लव यू

Ads

जब शिवराज मामा ने मंच से कहा आई लव यू

  •  
  • Publish Date - July 16, 2018 / 04:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

रतलाम।  जनआशीर्वाद यात्रा लेकर रतलाम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सभा के दौरान मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने जैसे ही  भाषण की शुरुआत की युवा मतदात मामाजी आई लव यु कहने लगे इस पर  मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आई लव यु टू  सेम टू यु कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चुटीले अंदाज में कहा की चलो अच्छा है आग एक तरफ से नहीं दोनों तरफ से लगी हुई है जिस पर सभा में जमकर ठहाके लगने लगे। 

ये भी पढ़ें –संविलियन के बाद शिक्षकों को ये जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी, प्रस्ताव का विरोध

इस दौरान सीएम अपनी पत्नी साधना सिंह की और देख कर बोले  की मेरी पत्नी भी कहती है की भांजे -भांजियों को बहुत प्यार करते हो जी में कहता हूँ की भांजे -भंजिया है ही ऐसे जिस पर मंच पर मौजूद साधना सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। बता दें कि सीएम शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा देर रात रतलाम पहुंची थी। जहां उनकी इस यात्रा का बहुत जोर शोर से स्वागत किया गया। 

वेब डेस्क IBC24