Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions: अब डिब्बे और बैरल में मिलेगा डीजल, किसानों के हित को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां के सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी / Image: AI GeneratedGovt Relaxes Diesel Sale Restrictions: अब डिब्बे और बैरल में मिलेगा डीजल, किसानों के हित को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां के सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी / Image: AI Generated
कोलकाता: Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि, स्वास्थ्य सेवाओं और चाय उद्योग जैसे आवश्यक क्षेत्रों के लिए कंटेनरों और बैरल में डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियों में ढील दे दी है। यह फैसला विभिन्न क्षेत्रों द्वारा जताई गई उन चिंताओं के बाद लिया गया, कि इन प्रतिबंधों के कारण दैनिक कार्य और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। शुभेंदु ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों का दैनिक जीवन और राज्य की अर्थव्यवस्था बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलती रहे।
Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions मुख्यमंत्री ने कंटेनरों में डीजल की आपूर्ति पर हाल में लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कदम से किसानों, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली एजेंसियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मेहनती किसान भाइयों, विभिन्न अस्पतालों और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को अपना कामकाज करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जनहित की रक्षा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप किया।’’
शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रमुख तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि, खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं और चाय बागानों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को डीजल संबंधी पाबंदियों से छूट दें। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप इन आवश्यक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति, संगठन और उपभोक्ता अब कंटेनरों या बैरल में डीजल खरीद सकेंगे तथा उसे बिना किसी कठिनाई के ले जा सकेंगे।
शुभेंदु ने कहा, ‘‘डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ग्राहकों को पेट्रोल पंपों पर केवल बुनियादी पहचान संबंधी दस्तावेज दिखाने होंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह फैसला आवश्यक सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों में किसी तरह की रुकावट को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।
আমাদের সরকার সাধারণ জনগণের দৈনন্দিন জীবন, জরুরি পরিষেবা এবং রাজ্যের অর্থনীতি কোনো বাধা ছাড়াই যেনো সুচারুভাবে এগোতে থাকে তা নিশ্চিত করতে সর্বদা বদ্ধপরিকর।
সাম্প্রতিক কন্টেইনারে (পাত্রে) ডিজেল সরবরাহ করার ক্ষেত্রে নিষেধাজ্ঞা জারি করা হয়েছিল, যার ফলে আমাদের পরিশ্রমী কৃষক ভাইরা,… pic.twitter.com/qisKWU7CgR
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 28, 2026