Lionel Messi World Cup Record: वर्ल्ड कप में मेस्सी का कारनामा, 7 विश्व कप मैचों में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले फुटबॉलर

Ads

Lionel Messi World Cup Record: लियोनेल मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 10:26 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 01:31 PM IST

Lionel Messi World Cup Record/Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • लियोनेल मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
  • जॉर्डन के खिलाफ शानदार फ्री-किक गोल कर विश्व कप में अपने गोलों का रिकॉर्ड 19 तक पहुंचाया
  • अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर ग्रुप चरण के तीनों मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई

अर्लिंगटन। Lionel Messi World Cup Record: लियोनेल मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्टार स्ट्राइकर ने जॉर्डन के खिलाफ शनिवार की रात यहां खेले गए अर्जेंटीना के ग्रुप चरण के अंतिम मैच में अपना 19वां गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल के अपने रिकार्ड को भी आगे बढ़ाया। मेस्सी ने 80वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर फाउल होने के बाद फ्री किक पर गोल किया। इससे पहले 39 वर्षीय मेस्सी फ्रांस के स्ट्राइकर जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के महान खिलाड़ी जैरज़िन्हो के साथ विश्व कप के लगातार छह मैचों में गोल करने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक थे।

अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया

लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi World Cup Record) ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया जबकि जियोवानी लो सेल्लो मौजूदा विश्व कप में इस स्टार स्ट्राइकर के अलावा गोल करने वाले अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी बने जिससे मौजूदा चैंपियन ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर ग्रुप चरण में तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया। विश्व कप में अपने पहले मैच में खेल रहे लो सेल्सो ने 19वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मेस्सी ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में दूसरे हाफ में मैदान पर उतरने के बाद एक गोल दागा।

Lionel Messi World Cup Record इस तरह से मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्टार स्ट्राइकर ने अपना 19वां गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल के अपने रिकार्ड को भी आगे बढ़ाया। मेस्सी ने 80वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर फाउल होने के बाद फ्री किक पर गोल किया। इस टूर्नामेंट में छह गोल के साथ शीर्ष पर चल रहे मेस्सी अर्जेंटीना के उन नौ खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें शुरुआती लाइनअप में नहीं रखा गया था क्योंकि उसकी टीम ग्रुप जे में पहले ही पहला स्थान सुनिश्चित कर चुकी थी।

मेस्सी ने अपने 39वें जन्मदिन के तीन दिन बाद 60वें मिनट में मैदान पर प्रवेश किया और फिर गोल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। उन्होंने सोमवार को इसी स्टेडियम में विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा था। मेस्सी ने अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के खिलाफ जीत में अर्जेंटीना के सभी पांच गोल किए थे, जिसमें विश्व कप में उनकी पहली हैट्रिक और फिर सोमवार को रिकॉर्ड बनाने वाले मैच में दो गोल शामिल थे। उन्होंने लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल किए हैं। इससे पहले 39 वर्षीय मेस्सी फ्रांस के स्ट्राइकर जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के महान खिलाड़ी जैरज़िन्हो के साथ विश्व कप के लगातार छह मैचों में गोल करने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक थे।

नौ विश्व कप मैचों में सात जीत और दो ड्रॉ

Lionel Messi World Cup Record पहले हाफ में, लोटारो मार्टिनेज ने 31वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करके अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिला दी। जॉर्डन की तरफ से एकमात्र गोल मूसा अल्तमारी ने 55वें मिनट में किया। अर्जेंटीना ने अपने पिछले नौ विश्व कप मैचों में सात जीत और दो ड्रॉ हासिल किए हैं। वह शुक्रवार को वह राउंड ऑफ 32 में केप वर्दे के खिलाफ खेलेगा, जो नॉकआउट राउंड में जगह बनाने वाला सबसे छोटा देश है। यह मैच मियामी में खेला जाएगा, जो मेस्सी की मेजर लीग सॉकर टीम का घरेलू मैदान है।

ये भी पढ़ें 

मेस्सी ने कौन-सा नया रिकॉर्ड बनाया है?

मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

मेस्सी ने यह रिकॉर्ड किस टीम के खिलाफ बनाया?

उन्होंने जॉर्डन के खिलाफ फ्री-किक से गोल कर यह उपलब्धि हासिल की।

विश्व कप में मेस्सी के कुल कितने गोल हो गए हैं?

इस गोल के साथ मेस्सी के विश्व कप में कुल 19 गोल हो गए हैं।

अर्जेंटीना ने यह मुकाबला कितने अंतर से जीता?

अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया।

अर्जेंटीना का अगला मुकाबला किससे होगा?

अर्जेंटीना का अगला मुकाबला केप वर्दे के खिलाफ नॉकआउट चरण में होगा।