Reported By: Dhanendra Pratap Singh
,Gwalior Love Zihad News / Image Source : AI GENERATED
जबलपुर :Gwalior Love Zihad News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के घमापुर थाना क्षेत्र से ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक आरोपी ने अपना नाम बदलकर सोशल मीडिया के जरिए एक हिंदू युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी युवती को मुंबई ले गया, जहां उसने युवती को 5 लाख रुपए में बेच दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नेक अली खान के रूप में हुई है। उसने सोशल मीडिया पर अपनी असली पहचान छिपाकर और नाम बदलकर पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई थी। जब युवती उसके झांसे में आ गई, तो वह उसे शादी का बहाना बनाकर मुंबई ले गया। मुंबई पहुंचने के बाद आरोपी नेक अली खान ने युवती को महज 5 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।
किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर और मुंबई से भागकर युवती वापस जबलपुर पहुंची। जबलपुर वापस आने के बाद पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया, जिसके बाद कार्यकर्ता उसे लेकर घमापुर थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। Woman Sold Online Friendship इस घिनौनी वारदात के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घमापुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें :