शिवराज ने दी कांग्रेस सरकार को चेतावनी, बीजेपी कार्यकाल की योजनाएं बंद न करे, नहीं तो कहीं नहीं छोड़ेंगे
शिवराज ने दी कांग्रेस सरकार को चेतावनी, बीजेपी कार्यकाल की योजनाएं बंद न करे, नहीं तो कहीं नहीं छोड़ेंगे
भोपाल। मंगलवार को एक ओर जहां सीएम कमलनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र अपनी यात्राओं में व्यस्त दिखे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने मंगलवार को कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होने बीजेपी विधायक संदीप जैसवाल की आभार यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया। शिवराज ने मंच से कांग्रेस सरकार को चेतावनी दे डाली कि वो उनके कार्यकाल की योजनाओं को बंद करने की हिम्मत ना करे।
यह भी पढ़ें : मंत्रियों ने की विभागों को लेकर दावेदारी, कमलनाथ ने कहा- वितरण योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर
शिवराज ने कहा कि उन्होने सीएम कमलनाथ से अपने कार्यकाल की योजनाओं और विकास कार्यों को जारी रखने की मांग की है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस सरकार को कहीं नहीं छोड़ेंगे। शिवराज ने कहा कि वो 13 सालों से मुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा कर रहे थे लेकिन अब सरकार से लड़ लड़कर जनता की सेवा करेंगे।

Facebook


