एग्जिट पोल के नतीजों से शिवराज बेफिक्र,कहा-सबसे बड़ा सर्वेयर मैं हूं, जनता का हितैषी हूं, चौथी बार भी खिलेगा कमल

Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: December 8, 2018 7:17 am IST

भोपाल। एग्जिट पोल से जो स्थिति सामने आई है उसमें मध्यप्रदेश में कांग्रेस कहीं ना कहीं बाजी मारती दिखाई दे रही है। लेकिन नतीजों से बेफिक्र शिवराज सिंह बीजेपी की जीत और बहुमत से सरकार बनाने को आश्वस्त नजर आए। मतगणना से पहले दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे शिवराज ने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।

पढ़ें-IBC-24छग-मप्र सहित 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, IBC24 के 

शिवराज ने एक्जिट पोल के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। शिवराज सिंह ने कहा है की सबसे बड़ा सर्वेयर मैं खुद हूं जो जनता के बीच रहता हूं ,गरीब जनता की भलाई के लिए मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया है और भाजपा बहुमत से जीतेगी। वहीं मंत्री संजय पाठक ने भी प्रदेश में भाजपा की 135 से 140 सीट का दावा किया है। बांधवगढ़ में प्रवास दौरान सीएम ने परिवार सहित प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया और वन्य प्राणियों के दर्शन किये। सीएम शिवराज इसके बाद निजी विमान से दतिया भी पहुंचे जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ में देवी के दर्शन किये और जीत का आशीर्वाद लिया, इसके बाद मुख्यमंत्री भोपाल रवाना हो गए।

लेखक के बारे में