मरवाही उपचुनाव में भाजपा को झटका, ​अमर अग्रवाल ने जिस सरपंच को दिलाई थी भाजपा की सदस्यता उसी ने थाम लिया कांग्रेस का दामन

मरवाही उपचुनाव में भाजपा को झटका, ​अमर अग्रवाल ने जिस सरपंच को दिलाई थी भाजपा की सदस्यता उसी ने थाम लिया कांग्रेस का दामन

मरवाही उपचुनाव में भाजपा को झटका, ​अमर अग्रवाल ने जिस सरपंच को दिलाई थी भाजपा की सदस्यता उसी ने थाम लिया कांग्रेस का दामन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 1, 2020 2:58 pm IST

पेंड्रा। मरवाही उपचुनाव को लेकर भाजपा को वोटिंग से मात्र एक दिन पहले फिर झटका लगा है, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सरपंच गणेश पुशाम को भाजपा में शामिल करवाया था लेकिन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्तम वासुदेव के समक्ष आज गणेश पुशाम ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

ये भी पढ़ें:JCCJ विधायक देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा ने किया कांग्रेस का समर्थन, मरवाही की जनता से की कांग्र…

बता दें कि मरवाही उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार का शोर थम गया है, यहां 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके पहले पहले भी आज जेसीसीजे के दो विधायकों ने कांग्रेस का ​समर्थन कर भाजपा को झटका दिया था, जबकि जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी ने भाजपा का समर्थन करने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: JCCJ के दो विधायकों ने की मंत्री जयसिंह अग्रवाल से बंद कमरे में मु…

मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक देवव्रत सिंह और विधायक प्रमोद शर्मा ने आज संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान देवव्रत सिंह ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देने के लिए अमित जोगी ने कोर कमेटी के किसी सदस्य से पूछकर निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा कि हम मरवाही की जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com