सराफा व्यापारी को गोली मारकर 25 लाख की लूट

सराफा व्यापारी को गोली मारकर 25 लाख की लूट

सराफा व्यापारी को गोली मारकर 25 लाख की लूट
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 6, 2017 7:42 am IST

 

शिवपुरी के नरवर के मगरौनी कस्बे में करीब 8.30 बजे सराफा व्यापारी को देशी कट्टे से गोली मारकर अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के आभूषणांे से भरा बैग लूटकर ले गए। बैग में करीब 25 लाख के आभूषण बताए जा रहे है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जबकि घायल व्यापारी को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। हम आपको बता दे कि मंगरौनी निवासी छोटू सोनी की कटरा बाजार में सोने-चांदी के आभूषण बेचने की दुकान है। करीब 8.30 बजे जब छोटू अपनी दुकान बंद करके एक बैग में दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर अपने घर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में एक सूनसान गली में एक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशो ने छोटू के पेट में देशी कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से छोटू घायल हो गया और बदमाश उसके पास मौजूद आभूषणो से भरा बैग लूट कर ले गए। प्राथमिक रूप से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बैग में करीब 25 लाख रूपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण थे। वहीँ घायल की गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है।

 


लेखक के बारे में