कॉलेज प्राध्यापकों के लंबित 7वां वेतनमान देने सिंहदेव का सीएम को पत्र-अनुपूरक बजट में करें प्रावधान

कॉलेज प्राध्यापकों के लंबित 7वां वेतनमान देने सिंहदेव का सीएम को पत्र-अनुपूरक बजट में करें प्रावधान

कॉलेज प्राध्यापकों के लंबित 7वां वेतनमान देने सिंहदेव का सीएम को पत्र-अनुपूरक बजट में करें प्रावधान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 10, 2018 11:49 am IST

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के यूजीसी वेतनमान प्राप्त शासकीय और अनुदान प्राप्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को लंबित सातवां वेतनमान की मांग पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

पत्र में सिंहदेव ने कहा है कि विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आहूत किया जा रहा है। इसमें द्वितीय अनुपूरक बजट पारित किया जाना प्रस्ताविवित है। सिंहदेव ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आहूत सत्र के द्वितीय अनुपूरक बजट वर्ष 2018-19 में इस लंबित सातवें वेतमान के लिए भी प्रावधान किया जाए।

यह भी पढ़ें : इस तारीख के पहले कार्यरत शिक्षक संवर्ग (ननि) के लिए अंशदायी पेंशन योजना लागू,देखिए आदेश की कॉपी

बता दें कि उच्च शिक्षा के कर्मचारियों ने पहले ही इस मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पिछले सप्ताह ही रायपुर सहित पूरे प्रदेश के कॉलेज शिक्षकों-प्राध्यापकों ने काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि अगर सरकार 15 तारीख तक इनकी मांगे पूरी नहीं करती तो वे मुख्यमंत्री निवास तक अपनी रैली निकालेंगे।

महासंघ के सचिव गिरिश कांत पांडे ने बताया कि 7वें वेतनमान की सिफारिशें मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लागू हो गई हैं। लेकिन छग में इसके बारे में शासन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन पर ध्यान देती है तो चिकित्सा शिक्षा, कृषि, तकनीकी शिक्षा के ढाई हजार शिक्षकों को लाभ होगा।

पढ़िए नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

.

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में