छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफतार

छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफतार

छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफतार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 5, 2021 10:15 am IST

एटा, पांच मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जी टी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उसी मोहल्ले में रहने वाले 25 साल के एक युवक ने घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को अपने घर में ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बच्ची की चीख पुकार पर आस पास के लोग एकत्रित हो गये और युवक को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अशोक को पकड़ कर परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है ।

प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये भेजा गया है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक मंदबुद्धि लगता है उससे भी पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में